आज CBSE ने NCERT की सलाह पर 11वीं,12वीं व 10वीं के पाठ्यक्रम में व्यापक बदलाव किये–
11वीं के इतिहास की पुस्तक के पाठ्यक्रम से *इस्लामी साम्राज्य के उदय* का पाठ हटा दिया गया है।
12वीं के इतिहास की पुस्तक के *मुगल शासन-प्रशासन* से जुड़े पाठ में व्यापक बदलाव किया गया है।
12वीं के ही राजनीति विज्ञान से *गुट निरपेक्ष आंदोलन और शीत युद्ध* के पाठ को हटा दिया है।
10वीं के सामाजिक अध्ययन की पुस्तक से *कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव* वाला पाठ हटा दिया गया है।
10वीं के ही सामाजिक अध्ययन की पुस्तक से पाकिस्तानी शायर *फैज़ अहमद फैज़* की दो नज़्मों-
1- *इतनी मुलाकातों के बाद भी हम अज़नबी रहते हैं,*
*इतनी बारिश के बाद भी ख़ून के धब्बे रह जाते हैं।*
2- *आंसू बहाने के लिये पर्याप्त नहीं आज,*
*ज़ंजीरों में बंधे सार्वजनिक चौक पर चलो।*
को भी हटा दिया गया है।